हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किरण चौधरी को विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग वाली कांग्रेस की याचिका को 'तकनीकी आधार' पर खारिज कर दिया है. किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पिछले महीने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गईं थी.