फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान व पार्षदों ने खुद वार्ड नंबर एक में झाडू लगाकर शुरू किया सफाई

फतेहाबाद। नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने खुद झाडू लगाकर वार्ड नंबर एक से अभियान की शुरूआत की। नगर परिषद की ओर से सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाने के लिए पहले ही शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इसके तहत अलग-अलग वार्डों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफाई कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी केवल नगर परिषद की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने आम लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ नालियों में जाम की समस्या भी पैदा होती है। उन्होंने बताया कि लोगों को पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े के बैग उपलब्ध करवाने की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से की जा रही है। नागरिक इनका इस्तेमाल कर शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। सफाई अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर पार्षदों के अलावा नगर परिषद के उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद राजकुमार, चंद्रभान वधवा, एसआई महेश कुमार, राहुल, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी कोऑर्डिनेटर कुमार सौरभ समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें