फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सालासर धाम के लिए विशेष बस सेवा शुरू

शरद पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने सालासर धाम के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इससे श्रद्धालु बालाजी के दर्शन कर उसी दिन घर लौट सकेंगे। हिसार रोड स्थित नए बस स्टैंड से बस सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई है, जबकि सालासर से वापसी शाम साढ़े 5 बजे होगी। फतेहाबाद से सालासर तक किराया 280 रुपये निर्धारित किया गया है। यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें