फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को ब्रह्मकुमारीज ने समझाया राजयोग का महत्व

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 03:32 PM IST

टोहाना विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी वंदना बहन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ अपने अंदर आध्यात्मिक कौशल विकसित करने की जरूरत है, क्योंकि आत्मविश्वास और मनोबल के द्वारा ही हम किसी भी कार्य को सीख सकते हैं। सर्व शक्तिमान परमात्मा पिता के साथ संबंध जोड़कर ही हम अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत कर सकते हैं। संघर्ष से सफलता की ओर विषय को लेकर बहन वंदना ने विद्यार्थियों को एक्टिविटी के द्वारा एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। संघर्ष में भी हम किस प्रकार अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें