फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 31 वें दिन पहुंची, सरकार पुतला बनाकर निकाली शव यात्रा

नगर परिषद और फायर बिग्रेड कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 31 वें दिन पहुंच गई। जिले के पांच शहरों में सफाई बंद है और डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठान भी नहीं है। सरकार ने शनिवार तक कर्मचारियों को डयूटी पर लौटने के आदेश दिए है। वहीं शनिवार को कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा निकाली और उसे चप्पलों से पीटा। यह शव यात्रा शहर के मुख्य चौक और पूरे बाजार से गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने भूना रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन किया गया और पुतले का दहन किया गया। भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें