फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतिया। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, बार यूनिट की ओर से सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर रद्द करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। केंद्र सरकार तानाशाही की दिशा में आगे बढ़ रही है। यूनियन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में उठाई जा रही मांगों तथा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं का समर्थन भी किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन बार यूनिट रतिया के प्रधान वेद कंबोज, सचिव रामचंद्र सहनाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरपाल गरोहा, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार, केवल कंबोज, सुखदेव सिंह, सहसचिव सुखाराम, कोषाध्यक्ष विक्रम कंबोज, प्रेस प्रभारी गुरप्रीत सिंह बराड़, रणवीर सिंह रंधावा, सतपाल सिंह, संदीप कुमार नायक, वरिंदर कुमार, राहुल कुमार लालावास, निशांत जिंदल सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें