फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी पर जताया रोष

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन विरोध प्रदर्शन की आड़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देना और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की गई, जो अत्यंत निंदनीय है। राहुल गांधी को देश की महिलाओं व देश के लोगों से इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। प्रवीन जोड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद वह गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस को पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना सिखाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाने के लिए लगातार राजनीतिक साजिशें रच रही है और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। प्रवीन जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है, उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें