फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा बोर्ड में हरियाणा के हितों की अनदेखी, 9194 की जगह मिल रहा मात्र 6154 क्यूसेक पानी : प्रो. सम्पत सिंह

फतेहाबाद। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने हरियाणा के हितों की अनदेखी की है। सामान्य समय में भाखड़ा में 9194 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता रहा है परन्तु इस समय 6154 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे भाखड़ा कमांड क्षेत्र में सिंचाई के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जबकि इस समय किसानों को गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है। पूर्व वित्तमंत्री ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे व नहरबंदी के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर पड़ाव डालकर बैठे किसानों के धरने को संबोधित कर रहे थे। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि इस संकट का प्रमुख कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हरियाणा का नियमित सदस्य और सचिव न होने के कारण प्रदेश के हितों की उचित पैरवी नहीं हो पा रही है। इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ोली, हलका प्रधान फतेहाबाद अंगद ढींगसरा, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, हरबंस खाना, शहरी प्रधान यश तनेजा, लीगल सेल प्रधान सुधीर गढ़वाल, सुमनलता सिवाच एडवोकेट सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें