फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद सफाई कर्मचारियों ने 30 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

सुनील कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 04:10 PM IST

फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने चार दिन और बढ़ाते हुए अब 30 अगस्त तक काम ठप्प रखने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने फतेहाबाद नगरपरिषद कार्यालय में चल रहे धरने पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए की। धरने को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आज पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और कार्यालयों में कामकाज ठप्प पड़ा है। शहर के चौक-चौराहों पर लगे कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू के कारण महामारी और बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तानाशाही सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय पुलिस के बल पर आंदोलन को कुचलना चाहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें