फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कैथल से जागरण कर लौट रहे दादा-पोता घायल, भूना मोड़ पर हुआ हादसा

फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ पर शनिवार सुबह मोटरसाइकिल असंतुलित होने से दादा-पोता घायल हो गए। दोनों कैथल में शुक्रवार रात जागरण में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह मोटरसाइकिल से वापस हनुमानगढ़ लौट रहे थे। हादसे में सतबीर दास और उसका पोता जैकी घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी सतबीर दास ने बताया कि वे शुक्रवार को कैथल में जागरण में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह दोनों मोटरसाइकिल से वापस हनुमानगढ़ लौट रहे थे। जब वे फतेहाबाद शहर के भूना मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें