फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जनता के बीच एसआईआर को लेकर कर रही भ्रामक प्रचार - रणबीर गंगवा

फतेहाबाद। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को भूना रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से जनता को कांग्रेस की नीतियों और उसके कथित भ्रामक प्रचार के बारे में जागरूक कर रही है। गंगवा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गलत तथ्यों के आधार पर प्रचार कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सच्चाई से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें