फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: सिख समाज और दलित विधायक के अपमान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ फूटा गुस्सा, हुड्डा पिता-पुत्र और इंदुराज नरवाल से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग

सिख समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और विधानसभा में रतिया से दलित विधायक जरनैल सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को अनाज मंडी स्थित पूर्व सरपंच सुरेश झाम्ब के कार्यालय में जरनैल सिंह के समर्थकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने और विधायक से बदसलूकी करने पर कांग्रेस पार्टी और संबंधित नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक इंदुराज नरवाल से सिख समाज और दलित विधायक के अपमान पर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग रखी। समर्थकों ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान जब विधायक जरनैल सिंह ने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने का विरोध किया, तो कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने उनके हाथ से स्लोगन लिखा पर्चा छीन लिया। इसे एक दलित जन प्रतिनिधि का सीधा अपमान बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन किसी भी धर्म या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना असहनीय है। सार्वजनिक मंचों और सदन में सभी नेताओं को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी दलगत राजनीति के तहत नहीं, बल्कि सिख समाज के सम्मान और दलित स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। यदि आरोपी नेताओं ने माफी नहीं मांगी, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता व जरनैल समर्थक सुखपाल सिंह महमदकी, सुरेश झाम्ब, त्रिलोचन सिंह, दर्शन गिल सहित बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें