फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 04:56 PM IST

दादरी जिले के गांव सांजरवास से रानीला रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव बापोडा निवासी 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बापोडा निवासी 27 वर्षीय दीपक वर्तमान में दादरी जिले के गांव बास में अपनी बहन के घर रहता था। सोमवार को वह किसी कार्य के चलते बाइक पर सवार होकर भिवानी जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव सांजरवास से रानीला रोड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के चाचा देवेंद्र के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि दीपक अविवाहित था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें