फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने पहले पिता की मौत, अब हादसे में इकलौते बेटे ने तोड़ा दम; मां अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही

चरखी दादरी। छह महीने पहले बीमारी के कारण पिता का निधन हो गया और अब सड़क हादसे में परिवार ने अपना इकलौता बेटा भी खो दिया। बुधवार को रोहतक से मां के साथ आल्टो कार में घर लौट रहे 24 वर्षीय साहिल की गांव समसपुर के पास एनएच-152डी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी मां सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, झज्जर घाटी निवासी साहिल बुधवार को अपनी मां के साथ किसी जरूरी काम से रोहतक गया था। वापस लौटते समय समसपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में साहिल ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक की छोटी बहन आकांशी के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ साहिल परिवार का इकलौता बेटा था। छह महीने पहले बीमारी से पिता की मौत के बाद वही मां और छोटी बहन का सहारा था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं छोटी बहन आकांशी ने अपने पिता के बाद भाई को भी खो दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें