फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी में घमासान, प्रधान झींडा के इस्तीफे की मांग; सदस्य धरने पर

Fri, 11 Sep 2026 06:35 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

करीब डेढ़ साल पहले प्रदेश में पहली बार स्थाई रूप से अस्तित्व में आई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में गुटबाजी व खींचतान गहराती ही जा रही है। इसी के चलते आज तक कमेटी न कोई बजट पास कर पाई है और न हीं कोई ठोस निर्णय लेकर सिरे चढ़ा सकी है। ऐसे में अब कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा से इस्तीफे की मांग की जाने लगी है। यहां तक कि कमेटी में मचे घमासान के बीच गत सोमवार से अंबाला से कमेटी सदस्य गुरतेज सिंह पंजोखरा विभिन्न सवालों को लेकर कमेटी मुख्यालय पर धरने पर उतरे हुए हैं तो उनके साथ दादूवाल गुट भी खुलकर समर्थन में हैं। वरिष्ठ नेता दीदार सिंह नलवी से लेकर दर्जन भर से अधिक सदस्य व पूर्व सदस्य भी समर्थन देने के साथ धरने पर भी बैठे हैं तो वहीं हर कोई प्रधान झींडा को निशाने पर लिए हुए हैं। झींडा द्वारा डेढ़ साल के दौरान किए गए दावों व कार्यों पर श्वेत पत्र के साथ अब उनके इस्तीफे की मांग की जाने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें