भिवानी। स्थानीय जाट धर्मशाला में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी टपरिवास प्रकोष्ठ की भिवानी जिले की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि टपरिवास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लाली रहे व अध्यक्षता विजय पचगांव जिला सह प्रभारी ईनेलो पार्टी प्रदेश महासचिव पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद भिवानी ने की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार विमर्श किया वहीं इस मौके पर इनेलो पार्टी के टपरिवास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लाली भी मौजूद रहे। सुनील स्वामी हालुवासिया जिला अध्यक्ष ओबीसी भिवानी ने इनेलो पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने को लेकर ताऊ देवीलाल के नारे भी लगाए।