कस्बे के कई वॉर्डों और चौक-चौराहों में बरसाती पानी से जलभराव की समस्या बनी हुई है। चौक चौराहे पानी से लबालब हैं। कस्बे के बस स्टैंड परिसर, नागरिक अस्पताल, दादी गौरी खेल मैदान, वार्ड नंबर सात, सोलह और ढाणी में बरसाती पानी जमा है। हालांकि प्रशासन पानी निकासी के प्रबंध में जुटा है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। प्रशासन द्वारा किए गए सभी प्रबंध अभी फीके नजर आ रहे हैं। पानी लगातार बढ़ रहा है। पानी नागरिक अस्पताल के सामने तीन से चार फीट तक जमा है। इस कारण मरीजों को भी अस्पताल में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।