फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव के मद्देनजर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन प्रमुख नाकों पर बढ़ाई चौकसी

राजस्थान में होने वाले तीन दिवसीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भिवानी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए लोहारू थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बढ़ा दी है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से राजस्थान से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर, डीएसपी संजीव गौड़ के मार्गदर्शन तथा लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर विशेष नाकाबंदी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिवसीय चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीनों नाकों पर पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात पुलिस कर्मचारी राजस्थान की ओर से आने तथा राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है तथा आवश्यक जानकारी को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। वाहन जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचित किया जाए। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। राजस्थान से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि “तीन दिवसीय चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति या वाहन के संबंध में संदेह होने पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें