फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: अभय चौटाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- विधायक खरीदने से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी, कानून व्यवस्था हुई ठप; कांग्रस से मिलीभगत के लगाए आरोप

भिवानी पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बेचती है और भाजपा खरीदती है। अभय ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा मिलीभगत से होने वाले भ्रष्टाचार से महंगाई बढ़ रही है। अभय चौटाला शनिवार को ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने बवानीखेड़ा कस्बा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी रहे। मीडिया से बातचीत में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर हरियाणा को खोखला किया है। अभय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बेचती है और भाजपा उन्हें खरीदती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बात जीरो टोलरेंश की करती है पर 20-25 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदती है। अभय ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त से बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता, इससे प्रदेश में हाहाकार है और लोग इन्हें बदलकर दम लेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि महंगाई इसी भ्रष्टाचार से बढ़ रही है। क्योंकि विधायक खरीदने के लिए जिन व्यापारियों से पैसे लेते हैं, तो फिर उनके अनुसार ही काम करना पड़ेगा। कानून व्यवस्था को लेकर अभय ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरा और कहा कि कानून व्यवस्था का बूरा हाल, पर सीएम पहले की सरकारों पर टाल देते हैं। साथ ही कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा से पूछे मुझे कब नोटिस दे रहा है। अभय चौटाला ने कांग्रेस व भाजपा पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर महंगाई बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें