अंबाला सिटी के पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रस्तुतियों को देखा और स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। पिछले कई दिनों से गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। कई स्कूलों के विद्यार्थी विभिन्न प्रस्तुतियों की रिहर्सल कर रहे हैं। इनमें सूर्य नमस्कार मास पीटी, हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा और बैंड की प्रैक्टिस की जा रही है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर, प्रवीण कुमार, डीपीई गुरदेव सिंह, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।