फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: कैंटर की चपेट में आई ट्राली, एक शख्स हुआ घायल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 06:44 PM IST

मघरपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने रविवार रात 3 बजकर 30 मिनट पर सूरजमुखी की फसल से लोड ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया व पूरी फसल हाईवे पर फैल गई। ट्रैक्टर चालक साहिल सैनी व कैंटर सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। शहजादपुर थाना पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक साहिल सैनी की शिकायत पर अज्ञात पर लापरवाही से वाहन चलाने की बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता कड़ासन गांव निवासी साहिल सैनी ने बताया कि 1 जून को वह अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मघरपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो एक कैंटर ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे का यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करवाया। हादसे में खरबूजों से भरा कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें