गोरखपुर के गोला कस्बे में सड़क हादसे में घायल छांगुर सोनकर की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच नवंबर को गोला-उरुवा रामजानकी मार्ग पर निर्माण कंपनी की मशीन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव चंद चौराहे पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया।