गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित नेपाल क्लब में सैथवार समाज की ओर से सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार का स्वागत किया। महोत्सव में समाज के विकास, सांस्कृतिक विरासत और एकजुटता को लेकर उत्साह दिखा।