रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से चार दिसंबर तक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए खेल मंत्री पहुंचेंगे।