फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को रिसीव करने पहुंचे अधिवक्ता प्रांजल कुमार दुबे ने आरपीएफ सिपाही सूरज गौड़ और उसके तीन साथियों पर मारपीट, बंदूक के बट से हमला करने, मोबाइल तोड़ने और ऑनलाइन 500 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने स्टेशन के बाहर धरना दिया और रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी। जीआरपी थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धरना समाप्त हुआ। मामले की जांच इंस्पेक्टर गुलाब यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें