भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग समपार फाटक संख्या 147बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज अब लगभग बनकर तैयार हो गया है। पुल पर लेपन समेत अंतिम कार्य चल रहा है। वर्षों से फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान क्षेत्रवासियों को अब इसके शुरू होने का इंतजार है। हालांकि, ओवरब्रिज के वाई मॉडल के बजाय एल मॉडल में बनाए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियो की मांग अभी भी कायम है।