गोला ब्लाक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम विकास, पंचायत, शिक्षा, बाल विकास सहित अनेक विभागों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुसुमावती देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पहुंचकर ब्लाक के करीब चार सौ लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली तथा समस्याएं बताईं जिनका संबंधित विभागों के द्वारा त्वरित रुप से निराकरण किया गया। इस दौरान बीडीओ दिवाकर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष संपूर्णानंद शुक्ला, योगेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।