पूर्वी दिल्ली का प्रसिद्ध शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट 22 मई की खौफनाक रात को पीछे छोड़कर एक बार फिर अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण आग में 300 से ज्यादा दुकानें और करोड़ों का माल जलकर खाक होने के बाद व्यापारियों ने अपनी जीवन भर की पूंजी लगाकर इस मार्केट को फिर से गुलजार कर दिया है। लेकिन, सबसे बड़ा और डराने वाला सच यह है कि इतनी बड़ी तबाही झेलने के बावजूद इस मार्केट में आग से बचाव (फायर सेफ्टी) का अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। व्यापारियों की जान और माल एक बार फिर बड़े जोखिम में है।