फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदर्शन: कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक पुलिस का सख्त पहरा, 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से संसद मार्ग तक भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर हिरासत में ले रही है। कनॉट प्लेस इलाके में पुलिस की धरपकड़ जारी है। यहां से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया है। आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस और संसद मार्ग के आसपास से 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। वहीं, दिल्ली के रायसीना रोड पर संसद भवन से करीब 50 मीटर की दूरी पर एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें