भारत मंडपम में आयोजित 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर के अलग-अलग राज्यों के पवेलियन, आकर्षक उत्पादों, खानपान और खरीदारी के स्टॉल पर लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। परिवारों के साथ पहुंचे लोग मेले का लुत्फ उठाने के साथ जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। देखिए व्यापार मेले की रौनक और लोगों का उत्साह।