एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। गांधी जयंती के मौके पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। चुनाव आयोग के बाहर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है और सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।