शादी के सीजन की शुरुआत होते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने के साथ ही फूलों के कारोबार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शादियों में विभिन्न प्रकारके फूलों की बढ़ती मांग ने फूल विक्रेताओं के चेहरे खिला दिए हैं। पारंपरिक गेंदे के फूलों से लेकर गुलाब, लिली, ऑर्किड और अन्य सजावटी फूलों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। शादी समारोहों को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए फूलों का इस्तेमाल अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। मंडप, स्टेज, वरमाला, प्रवेश द्वार से लेकर घरों की सजावट तक फूलों की खूबसूरती चार चांद लगा रही है।