जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सीजेपी समर्थक निशु आजाद के पिता संजय पर हुए हमले को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास शुक्रवार को पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त से मामले में न्याय और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाने के बाहर संसद मार्ग पर पप्पू यादव धरने पर बैठ गए।