फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में दाखिले से लेकर टीसी और यूनिफॉर्म की समस्याओं से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिले से लेकर टीसी और यूनिफॉर्म तक की समस्याओं से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) को ऐसी आठ शिकायतें मिलीं। इनमें मेरिट में नाम आने के बावजूद सीएम श्री स्कूल में दाखिला नहीं देने, टीसी रोकने, ईडब्ल्यूएस बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं देने और स्कूल में असुरक्षित व्यवहार करने की शिकायतें शामिल थीं। आयोग के हस्तक्षेप के बाद सभी आठ मामलों का समाधान कराया गया। आयोग की सदस्य स्वाति गुप्ता ने बताया कि फीस से जुड़ी शिकायतें भी लगातार आती हैं। कई बार आर्थिक तंगी के कारण अभिभावक समय पर फीस जमा नहीं कर पाते, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। आयोग की प्राथमिकता है कि आर्थिक या अन्य किसी समस्या के कारण बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और स्कूलों से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें