दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी किए हैं। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों से 18 नवंबर तक ऐसे छात्रों की सूची मांगी है।