ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के विवाद में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी आंख पर भी गंभीर चोट के निशान आए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।