गलगोटियास विश्वविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय रोबोटिक्स चैंपियनशिप शुरू होगी। प्रतियोगिता 20 और 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन वर्ल्ड रोबोटिक्स चैंपियनशिप 10.0 का हिस्सा है। इसमें देश के प्रतिभागियों को रोबोट बनाने, उनकी तकनीकी क्षमता दिखाने और अलग-अलग गतिविधियों में उनका संचालन करने का मौका मिलेगा।