ग्रेटर नोएडा में सिकंदराबाद-दादरी के बीच स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर रविवार शाम से देर रात तक भीषण जाम लगा रहा। टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की तीन से चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद टोल प्रबंधन की ओर से जाम खुलवाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।