सेक्टर-46 के ए ब्लॉक स्थित रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को श्री राम लक्ष्मण धार्मिक लीला कमेटी की ओर से रामलीला भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे हुए समारोह में रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई। समारोह में कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।