फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर-71 में त्योहार पर भी नहीं मिलता गंगाजल, अमर उजाला संवाद में छलका लोगों का दर्द

अनुज कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 10:57 AM IST

नोएडा सेक्टर-71 के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में अपनी समस्याएं रखीं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नवरात्र से दशहरा तक गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाती है और नलों में हफ्ते में 3 से 4 बार गंदा पानी आता है।

मेट्रो अपार्टमेंट की हालत जर्जर
मेट्रो अपार्टमेंट के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि सभी बिल्डिंगों के कॉमन जीने जर्जर हो चुके हैं, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जमीन और बिल्डिंग प्राधिकरण की होने से मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण की है।

बिजली-पानी और सुरक्षा के मुद्दे
निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन पुरानी और क्षतिग्रस्त है। आंधी-बारिश में घंटों बिजली गुल रहती है। शाम होते ही पार्कों में अराजक तत्वों का कब्जा हो जाता है, पुलिस गश्त नहीं होती। पार्क की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी नहीं आते, लोगों को खुद पार्क साफ करना पड़ता है।

निवासियों ने 2-3 नए ट्यूबवेल लगाने, एफओबी को यू-टर्न के पास शिफ्ट करने और स्पीड ब्रेकर पर संकेतक लगाने की मांग की है।लोंगो ने कहा पुलिस गश्त न होने से बढ़ गई हैं घटनाएं चैन व फोन छिनैती हर दिन की आम बात है। गंदे पानी और बदहाल पार्को को लेकर भी जाहिर किया गुस्सा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें