फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एएनएम ने किया कार्य बहिष्कार का एलान, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले में कार्यरत संविदा एएनएम ने नियमितीकरण की मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में एएनएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा है, इसमें मांगें पूरी होने तक टीकाकरण सहित सभी विभागीय कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार करने की बात कही है।

सीएमओ कार्यालय पहुंची एएनएम ने बताया, संविदा पर कार्यरत एएनएम लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन और विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस या सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कम वेतन और काम अधिक होने के कारण उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में संविदाकर्मी से नियमितीकरण की मांग की जा रही है।

बंद रहेगा टीकाकरण अभियान
एएनएम ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान न तो नियमित टीकाकरण किया जाएगा और न ही किसी अन्य विभागीय कार्य में हिस्सा लिया जाएगा। वह लखनऊ में कार्यरत अन्य एएनएम का समर्थन कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधा न हो और कर्मी दोबारा अपने काम पर लौट सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें