नोएडा स्टेडियम में खेले गए 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खुर्राट-11 ने पायनियर क्रिकेट क्लब को अंतिम गेंद पर 1 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, मानव सेवा समिति और एनपीडीए के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर ने 5 विकेट पर 178 रन बनाए। भास्कर भारद्वाज ने 59 और संदीप ने 41 रन बनाए। खुर्राट-11 से अमित नागर और अंकित नागर ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्राट-11 ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर जीत हासिल की। मिहुल चौधरी ने 54 और मनीष ने 44 रन बनाए।
पुरस्कार वितरण
विजेता खुर्राट-11 50 हजार रुपये + ट्रॉफी
उपविजेता पायनियर 25 हजार रुपये + ट्रॉफी
मैन ऑफ द टूर्नामेंट अमित नागर - 11 हजार रुपये
श्रेष्ठ बल्लेबाज अंश (खुर्राट-11) - 5 हजार रुपये
श्रेष्ठ गेंदबाज:* स्पर्श जैन (एस्टर क्लब) - 5 हजार रुपये
सर्वाधिक 15 छक्के मनीष - 2100 रुपय- मैदान की देखरेख के लिए क्यूरेटर अनवर अली की सराहना हुई।
समारोह की अध्यक्षता नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ देवदत्त शर्मा ने की। उन्होंने कहा, यह टूर्नामेंट देश के लिए शहीद हुए सैनिक को समर्पित है। ऐसे वीर को जन्म देने वाले माता-पिता धन्य हैं।
विशिष्ट अतिथि एसीपी मयंक तिवारी और प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने टूर्नामेंट को पावन यज्ञ के समान बताया।
कार्यक्रम में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. संगीता शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने किया। अंपायरिंग रविंद्र चौधरी और संतराम ने की, स्कोरिंग वेद चौधरी ने की।