मंगरौली गांव के रहने वाले और नीमच मध्यप्रदेश में कार्यरत अरविंद कुमार शर्मा का 17 सितंबर को निधन हो गया। अरविंद कुमार शर्मा वर्ष 2004 में सेना में शामिल हुए थे और वर्तमान में नीमच, मध्यप्रदेश में कार्यरत थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्राम मंगरौली में शाम 4 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई और देर शाम राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें सलामी भी दी गई।