फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से 15 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का आयोजन

अध्यात्म, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 दिसंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश के संत, आध्यात्मिक गुरु, धार्मिक संस्थान, कलाकार, उद्यमी और श्रद्धालु एक मंच पर जुटेंगे। आयोजन में भक्ति के पारंपरिक स्वरूप के साथ आधुनिक जीवनशैली में अध्यात्म की भूमिका को भी सामने रखा जाएगा। महोत्सव में भक्ति से जुड़े तीन प्रमुख आयोजन होंगे। भक्ति एक्सपो के तहत पूजा सामग्री, धार्मिक कलाकृतियों, मंदिरों से जुड़ी सेवाओं, आयुर्वेद, योग, ध्यान, सात्त्विक आहार और तीर्थयात्रा से संबंधित उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके जरिए भक्ति और अध्यात्म से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा देने का प्रयास होगा। वहीं, भक्ति कॉन्फ्लुएंस में धर्म, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत, समग्र स्वास्थ्य और सार्थक जीवन जैसे विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा। इसमें संतों, आध्यात्मिक गुरुओं, विचारकों और विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी। भक्ति कॉन्सर्ट में भजन, कीर्तन, मंत्रोच्चार, शास्त्रीय संगीत, सूफी संगीत और फ्यूजन की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार, महोत्सव में 20 हजार से अधिक बी2बी और बी2सी खरीदार, दो हजार से अधिक विशिष्ट प्रतिनिधि और 100 से अधिक प्रदर्शक ब्रांड शामिल होंगे। इसके अलावा 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतिदिन कॉन्सर्ट में 10 हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। महोत्सव में 13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की आध्यात्मिक परंपराओं को भी मंच पर प्रस्तुत करने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें