फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी के पर्व से पहले सेक्टर में छाया घना अंधेरा

नोएडा। सेक्टर 70 की 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें चार महीने से खराब होने से शाम ढलते ही हर तरफ घना अंधेरा छा जाता है। जबकि रोशनी का पर्व दिवाली नजदीक आता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जब पानी आपूर्ति की बारी आती है तो बिजली गुल हो जाती है, जब आता है तो खारा पहुंचता है, यह बात निवासियों ने अमर उजाला संवाद में कही। सेक्टर 70 के निवासियों संग रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। जहां साधुराम ने बताया कि पानी का समय नहीं है, कभी डेढ़ घंटे तो कभी आधे घंटे ही आपूर्ति होती है। कई बार ऐसा होता है जब पानी आने की बारी होती है तो बिजली गुल जाती है, इससे मोटर न चलने से बिजली पानी दोनों की कमी हो जाती है। राजेश ने कहा कि जो पानी आता है उसमें गंगा जल नहीं है, इसलिए काफी खारा पानी आता है।लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 2009 में सेक्टर बसना शुरू हुआ था, यहां 750 परिवार रहते हैं। तीन पार्क हैं, पार्कों में लगी हाईमास्क लाइटें महीनों से खराब है। वहीं सेक्टर की स्ट्रीट लाइटें भी बीते चार महीने से खराब पड़ी हैं। संदीप ने कहा कि जब कोई भी अपना वाहन चलाकर जाता है तो पीछे लावारिस कुत्तों का झुंड पीछे पड़ जाता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें