शहर के झाड़सा रोड पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे चलती एक्सयूवी गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने पानी का छिड़काव करके आग बुझाई। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। गनीमत रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।