मुख्यमंत्री ने जिस सेक्टर को हेरिटेज सेक्टर कह कर सम्मान दिया है, वहां लोग कूड़ा नहीं उठाए जाने, बरसात में जल जमाव, टूटी सड़कें जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। नगर निगम को कूड़े का टैक्स भर रहे हैं और घरों से निजी वेंडर से कूड़ा उठाने के पैसे अलग से दे रहे हैं। नगर निगम की अव्यवस्था संबंधित ये शिकायतें सेक्टर 4 के निवासियों की है। रविवार का सेक्टर के सामुदायिक भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने सेक्टर से जुड़ी कई समस्याएं साझा की। शहर के इस पुराने और बड़े सेक्टर में करीब 35000 लोग रहते हैं। बारिश होते ही सेक्टर पानी में डूब जाता है।