फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मेट्रो निर्माण के कारण सेक्टर-37 और बसई में एफओबी हटाने की तैयारी, जीएमडीए ने दी मंजूरी

मेट्रो निर्माण के रास्ते में आ रहे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। सेक्टर-37 और बसई क्षेत्र में बने एफओबी को हटाया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने बसई फ्लाईओवर के दोनों ओर बने एफओबी को हटाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से अनुमति मांगी थी। जीएमडीए ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। गुरुग्राम में पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण में सेक्टर-37 और बसई क्षेत्र में बने एफओबी बाधा बन रहे हैं। ऐसे में मेट्रो परियोजना के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें