फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पटवारी-कानूनगो का आठवें दिन भी धरना जारी, राजस्व मंत्री को सौंप चुके हैं आठ सूत्रीय मांगे

गुरुग्राम में राजस्व विभाग के नए पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तकनीकी दिक्कतों के विरोध में पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन का धरना वीरवार को सातवें दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। पटेल नगर स्थित पटवार घर के गेट पर ताला लगा रहा, जिससे लोगों के काम प्रभावित हुए। दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने राजस्व मंत्री को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा चुके हैं। एसोसिएशन ने राजस्व विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। जिला प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि जमाबंदी और इंतकाल पोर्टल में चार महीनों से रिकॉर्ड अनियमितताएं और तकनीकी खामियां आ रही हैं। इससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। पटवारियों का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री की खामियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पोर्टल को पूरी तरह तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाना चाहिए था। पटवारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें