सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में छुट्टे पैसे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एकमात्र नागरिक अस्पताल होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में काउंटर पर छुट्टे पैसे नहीं मिलने से मरीजों को दोबारा लाइन में लगना पड़ता है। कई बार मरीजों को पांच रुपये से अधिक देने पड़ते हैं और बाद में छुट्टे नहीं होने के कारण पैसे वापस नहीं मिल पाते। इससे मरीजों का समय भी बर्बाद होता है।